पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अमृतसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाबियों को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है और डिपोर्ट किए गए भारतीयों के लिए अमृतसर एयरपोर्ट को चुना जाना एक सोची-समझी साजिश है। उन्होंने कहा कि पंजाब को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब वे अमृतसर या मोहाली से अमेरिका के लिए सीधी उड़ान शुरू करने की मांग करते हैं, तब एयरपोर्ट तैयार न होने का बहाना बनाया जाता है। लेकिन अब जब भारतीयों को डिपोर्ट किया जा रहा है, तो अमृतसर एयरपोर्ट उपयुक्त माना जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में आए विमान में 30 पंजाबी थे, जबकि हरियाणा और गुजरात से 33-33 यात्री थे। उन्होंने सवाल उठाया कि हरियाणा और गुजरात में ये विमान क्यों नहीं उतरे, क्योंकि वहां बीजेपी की सरकार है।

पंजाब को बदनाम करने की साजिश : मान
उन्होंने पूछा कि सिर्फ अमृतसर ही क्यों चुना गया? क्या केवल पंजाबी ही अवैध तरीके से अमेरिका जा रहे हैं? मीडिया के माध्यम से यह संदेश देने की कोशिश की जा रही है कि अवैध प्रवास में सिर्फ पंजाब के लोग शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वे चाहते हैं कि ऐसे विमान अमृतसर न आएं। उन्होंने सवाल किया कि जब बांग्लादेश की राष्ट्रपति शेख हसीना भारत आई थीं, तो उन्हें हिंडन एयरबेस पर ही क्यों उतारा गया था? यह सब मीडिया द्वारा जबरन हाईलाइट किया जा रहा है। भगवंत मान ने कहा कि सरकार चाहे तो विमान को अंबाला में भी उतार सकती थी, लेकिन जानबूझकर अमृतसर को चुना गया।
70 साल से सिस्टम खराब चल रहा है : मान
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा ने अपने नागरिकों को लेने के लिए कैदियों की बस भेजी थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि चाहे केंद्र सरकार विमान कहीं भी उतारे, वे खुद पंजाबियों को लेकर आएंगे। भगवंत मान ने कहा कि पिछले 70 सालों से यह सिस्टम खराब चल रहा है और इसे सुधारने में समय लगेगा। उन्होंने यह भी कहा कि इससे पहले जब गुजरात के बच्चे इस विमान से आए थे, तब प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मित्रता दर्शा रहे थे।
- जश्न बना जी का जंजालः बर्थडे कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी 10 साल की बच्ची, फिर हुआ कुछ ऐसा कि थम गई मासूम की सांसें…
- Rajasthan News: राजस्थान BJP की नई पावर लिस्ट जारी; सीएम भजनलाल और वसुंधरा राजे को मिली बड़ी जिम्मेदारी, 90 सदस्यों की सूची देखें
- होली से पहले मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सिमरन होटल के कमरा नंबर 301 में चल रही थी शराब पार्टी, मालिक समेत 5 गिरफ्तार
- धुआं-धुआं मिडिल ईस्ट: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग में हिजबुल्लाह कूदा, हाइफा में दागे 6 रॉकेट, IDF का पूरे लेबनान में अटैक, ट्रंप के B2 बॉम्बर की भी हुई एंट्री
- CG Weather Update: मार्च की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी गर्मी, अगले 5 दिनों में तापमान में होगा इजाफा, रायपुर का पारा 35°C पार

