राजधानी दिल्ली में दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस के मुताबिक, इस मॉड्यूल के तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए हैं, जहां से अवैध हथियारों की सप्लाई की जाती थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने इस गिरोह से जुड़े 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं, जिनमें 21 विदेशी पिस्टल, मशीन गन, ऑटोमेटिक पिस्टल करीब 200 जिंदा कारतूस जांच में सामने आया है कि यह गिरोह संगठित तरीके से देश के अलग-अलग हिस्सों में अवैध हथियारों की सप्लाई करता था। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क के अन्य सदस्यों और सप्लाई चैन का पता लगाने में जुटी है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से ऑटोमैटिक हथियारों का बड़ा जखीरा मिला है, जिसमें खास तौर पर सब-मशीन गन (चेक गणराज्य निर्मित) भी शामिल है। इसके अलावा अलग-अलग देशों में बनी कई आधुनिक पिस्टल भी बरामद की गई हैं, जैसे PX-5.7 (उच्च क्षमता वाली पिस्टल) , Stoeger (तुर्की निर्मित) , PX-3 (चीन निर्मित) , Shadow CZ (चेक गणराज्य निर्मित) , Beretta (इटली निर्मित), Taurus (ब्राजील निर्मित) , Walther (जर्मनी निर्मित) पुलिस सूत्रों के मुताबिक, PX-5.7 जैसे हथियार आमतौर पर स्पेशल फोर्सेज द्वारा इस्तेमाल किए जाते हैं, जिससे इस गिरोह की पहुंच और नेटवर्क की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

क्या कहा पुलिस ने?

जांच में सामने आया है कि अवैध हथियारों की तस्करी पाकिस्तान से शुरू होकर भारत-नेपाल सीमा के रास्ते देश में की जाती थी। इसके बाद इन्हें दिल्ली-NCR समेत अन्य राज्यों में सक्रिय आपराधिक गिरोहों तक पहुंचाया जाता था। पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह सिर्फ अंतरराज्यीय नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संगठित नेटवर्क के रूप में काम कर रहा था, जो अलग-अलग देशों से हथियार मंगवाकर भारत में सप्लाई करता था।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m