अभी मार्च का आधा महीना ही गुजरा है और तेज गर्मी पड़ने लगी है. आने वाले समय में गर्मी और भी ज़्यादा बढ़ेगी. ऐसे में गर्मियों में सही फैब्रिक (कपड़े का मटेरियल) चुनना बहुत जरूरी होता है. सही कपड़े न केवल आपको गर्मी से राहत देते हैं, बल्कि आपकी स्किन को भी सुरक्षित रखते हैं और आपको स्टाइलिश लुक भी देते हैं. आइए जानते हैं ऐसे कुछ बेहतरीन फैब्रिक्स, जो तपती गर्मी में आपके सबसे अच्छे दोस्त साबित होते हैं.

कॉटन
गर्मियों के लिए कॉटन सबसे लोकप्रिय और आरामदायक फैब्रिक माना जाता है. यह हल्का और मुलायम होता है. पसीने को जल्दी सोख लेता है. त्वचा को सांस लेने देता है, जिससे घुटन नहीं होती. कॉटन के कुर्ते, टी-शर्ट, शर्ट और ड्रेसेस गर्मियों में सबसे अच्छा विकल्प हैं.
लिनेन
लिनेन भी गर्मियों के लिए बेहतरीन फैब्रिक है. यह बहुत हल्का और हवादार होता है. शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है. पसीना जल्दी सूख जाता है. लिनेन की शर्ट, पैंट या साड़ी पहनने से आपको क्लासी और कूल लुक मिलता है.
खादी
खादी प्राकृतिक फैब्रिक है और भारत में काफी लोकप्रिय है. यह गर्मियों में ठंडक देता है और सर्दियों में गर्माहट. स्किन-फ्रेंडली होता है. पसीने को अच्छी तरह सोखता है. खादी के कुर्ते और टॉप गर्मियों में काफी आरामदायक होते हैं.
रेयॉन
रेयॉन भी गर्मियों के लिए अच्छा विकल्प माना जाता है. यह हल्का और मुलायम होता है. त्वचा को ठंडक महसूस कराता है. ड्रेसेस और टॉप में यह बहुत स्टाइलिश लगता है.
चैंब्रे
यह डेनिम जैसा दिखता है लेकिन डेनिम से काफी हल्का होता है. गर्मियों के लिए आरामदायकस्टाइलिश और कैजुअल लुक देता है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

