Delhi-NCR Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से देशभर में मौसम ने अचानक से करवट ली है। रविवार सुबह-सुबह दिल्ली-एनसीआर में बारिश (Rain in Delhi-NCR) होने से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह-सुबह कई इलाकों में बंदाबांदी और बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार आज दिन भर आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और दोपहर से शाम के बीच बारिश के आसार हैं। IMD ने 7 अप्रैल को सुबह के समय बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ आंधी चलने और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

 वहीं मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, बिहार और झारखंड समेत देश के कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भीषण बारिश हुई है। UP-MP में काफी देर तक हुई ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसल का काफी नुकसान हुआ है। वहीं झारखंड में किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाओं के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने कहा है कि उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि का दौर जारी रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव 7 और 8 अप्रैल अधिक रहेगा।

दिल्ली-एनसीआर में बारिश की वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली में रविवार (5 अप्रैल) सुबह 6 बजे तापमान 19 डिग्री सेल्सियस (66.2°F) दर्ज किया गया। मौसम साफ और धूप वाला है। बारिश की संभावना 0%, नमी 73% और हवा की रफ्तार 5 किमी प्रति घंटा है। IMD के अनुसार 8 अप्रैल को भी बारिश के आसार हैं, जिस कारण तापमान में गिरावट होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। उसके बाद तापमान बढ़ने के आसार हैं। IMD ने कहा है कि मौसम में ये बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है।

उत्तर भारत में तूफानी बारिश का अलर्ट

IMD के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में जमकर बर्फबारी हो रही है। आज भी ये सिलसिला चल सकता है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।

यूपी में बारिश का अलर्ट

आईएमडी ने उत्तर प्रदेश में आज बारिश का अलर्ट जारी किया है। सहारनपुर, लखमऊ, कानपुर और मुजफ्फरनगर सहित कई जिलों के लिए बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार कुछ जिलों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। कल भी कानपुर सहित कई जिलों में आंधी और बारिश के साथ ओले भी गिरे थे। वहीं बिहार में कल से मौसम यू-टर्न ले सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 6 अप्रैल को पटना सहित कई जिलों में बारिश के आसार हैं। वहीं कई जिलों में तेज हवाओं के साथ आंधी भी चल सकती हैं।

झारखंड में 70KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, पेड़ गिरने का खतरा

 झारखंड में मौमस का उलटफेर लगातार जारी है। आज पलामू, गढ़वा, चतरा, हजारीबाग, लातेहार में बारिश और 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाओं के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही बाकी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। आइये जानते हैं दोपहर बाद मौसम में क्या-क्या बदलाव होने की संभावना है। झारखंड में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक अधिकतम तापमान की बात करें तो सरायकेला में 40.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री गुमला में दर्ज किया गया है। झारखंड में आज बारिश का असर अधिकतम तापमान में भी देखने को मिलेगा। अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी।

एमपी- राजस्थान में ओलावृष्टि का अलर्ट

मौसम विभाग ने एमपी के कई जिलों में आज बारिश और ओलावृष्ट का अलर्ट जारी किया है। नीमच, मुरैना, श्योपुर और मैहर सहित कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं कई जिलों में तेज आंधी चलने की संभावना जताई गई है। वहीं राजस्थान के कई जिलों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. जयपुर और जोधपुर सहित कई जिलों में आज बारिश होने के आसार हैं। वहीं 7 अप्रैल को कई जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

किसानों की बढ़ी चिंता

मौसम विभाग के अनुसार यह अस्थिर स्थिति 8 अप्रैल तक बनी रह सकती है, जिससे आम जनजीवन के साथ-साथ किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक दिनभर आसमान में बादल छाए रहने और बीच-बीच में बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ा है। गेहूं और सरसों की खड़ी फसलें तेज हवाओं और ओलों की मार से प्रभावित हुई हैं, जिससे उत्पादन में गिरावट की आशंका जताई जा रही है। किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

शहरअधिकतम तापमान (5 अप्रैल)न्यूनतम तापमान (5 अप्रैल)
दिल्ली29°C18°C
मुंबई29°C25°C
चेन्नई34°C28°C
कोलकाता34°C25°C
लखनऊ32°C20°C
पटना35°C23°C
रांची31°C20°C
भोपाल32°C21°C
जयपुर29°C18°C
शिमला18°C08°C
नैनीताल21°C12°C

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m