किन देशों में तैनात हैं भारतीय सैनिक, जानें किस लिए भारत ने भेजे अपने सोल्जर्स?

संयुक्त राष्ट्र (UN) के शांति मिशनों में भारत सबसे ज्यादा सैनिक भेजने वाले देशों में शामिल है.

भारतीय सैनिक उन इलाकों में तैनात किए जाते हैं जहां हिंसा चरम पर होती है या दो देशों के बीच युद्ध जैसी स्थिति बनी रहती है.

इन मिशनों का मुख्य उद्देश्य युद्धविराम को लागू करवाना, स्थानीय नागरिकों को उग्रवादियों से बचाना और संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों में दोबारा जीवन को सामान्य बनाना है.

लेबनान में इस वक्त इजरायल लोगों को निशाना बना रहा है. ऐसे समय में वहां पर भारतीय सैनिकों की भूमिका बेहद चुनौतीपूर्ण और संवेदनशील है.

यहां इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच लगातार तनाव बना रहता है.

यूएन मिशन (UNIFIL) के तहत भारत ने यहां लगभग 600 सैनिकों की एक बड़ी टुकड़ी तैनात की है.

इन सैनिकों का काम सीमा पर होने वाली किसी भी घुसपैठ या हमले को रोकना और दोनों पक्षों के बीच बफर जोन के तौर पर काम करना है.

‘शिवराज सिंह चौहान को हवाई जहाज में दी जाएगी पर्ची’, पर्यवेक्षक बनाए जाने पर बोली RJD