दुनिया के इस देश में आवारा कुत्तों के लिए बने हैं पार्क और स्वीमिंग पूल
आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और लोगों पर हमलों की घटना लगातार चिंता का विषय बनी हुई है.
वहीं दुनिया में एक ऐसा भी देश है जहां आवारा कुत्तों के लिए पार्क और स्विमिंग पूल बने हैं, जहां कुत्ते मजे से जिंदगी जीते हैं.
ताइवान की राजधानी ताइपे को अब डॉग फ्रेंडली शहरों के उदाहरण के तौर पर देखा जा रहा है.
यहां आवारा कुत्तों के लिए पार्क, स्विमिंग पूल, मेट्रो और बस जैसी सुविधा मौजूद है. लोग बड़ी संख्या में कुत्तों को गोद लेते हैं और उन्हें परिवार का हिस्सा मानते हैं.
ताइपे में आयोजित एक डॉग स्प्रिंग आउटिंग इवेंट के दौरान इस बदलाव की कहानी सामने आई.
एक समय ताइवान में भी आवारा कुत्तों की समस्या बहुत गंभीर थी. हालत इतनी खराब थी कि सरकारी शेल्टरों की स्थिति को लेकर लोगों में नाराजगी की बढ़ गई थी.
इस समस्या को कंट्रोल करने के लिए ताइवान ने 1998 में एनिमल प्रोटक्शन एक्ट लागू किया.
गर्मियों में जरूर ट्राई करें ये 5 फ्लेवर मॉकटेल, पूरे दिन बनी रहेगी ठंडक