दुनिया के किन देशों पर सबसे कम टैरिफ लगाता है अमेरिका, भारत किस नंबर पर...

अमेरिका की नई टैरिफ नीति ने वैश्विक व्यापार का संतुलन बदल दिया है.

दुनिया के किन देशों पर सबसे कम टैरिफ लगाता है अमेरिका, भारत किस नंबर पर...

आइए जानें कि भारत की क्या पोजीशन है.

अगर वैश्विक स्तर पर देखें, तो अमेरिका अपने करीबी और विकसित व्यापारिक साझेदारों पर अपेक्षाकृत कम टैरिफ लगाता है

यूरोपीय संघ, जापान और स्विट्जरलैंड जैसे देशों पर औसतन करीब 15 प्रतिशत टैरिफ लागू है.

यूनाइटेड किंगडम को इसमें सबसे ज्यादा राहत मिली है, जहां अमेरिकी टैरिफ दर सिर्फ 10 प्रतिशत रखी गई है. यही वजह है कि इन देशों का निर्यात अमेरिकी बाजार में मजबूत बना रहता है.

नई डील के बाद भारत पर अमेरिकी टैरिफ घटकर 18 प्रतिशत रह गया है, जो कई एशियाई देशों से कम है.

पाकिस्तान, इंडोनेशिया, थाईलैंड, फिलीपींस और मलेशिया जैसे देशों पर अमेरिका करीब 19 प्रतिशत टैरिफ लगाता है.

वियतनाम पर यह दर 20 प्रतिशत तक जाती है, जबकि बांग्लादेश पर भी अब 20 फीसदी से घटाकर 19 प्रतिशत टैरिफ कर दिया गया है.