रानी हार, खुली जुल्फें और मांग में सिंदूर, नीता अंबानी ने अपने रॉयल अंदाज से ढाया कहर

अक्षय तृतीया के शुभ मौके पर, अंबानी परिवार मुकेश अंबानी का जन्मदिन मनाने के लिए मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे.

इन सबके बीच नीता अंबानी ने एक बार फिर अपनी खूबसूरती और एलिगेंस से सारी लाइमलाइट बटोर ली.

नीता अंबानी ने सिद्धिविनायक मंदिर में मुकेश अंबानी के जन्मदिन के मौके पर रेड कलर की ऑर्गेंज़ा सिल्क की साड़ी पहनी थी.

मशहूर साड़ी डिज़ाइनर अंबरासु महादेवन द्वारा डिज़ाइन की गई इस खूबसूरत छह गज की साड़ी में फूलों से इंस्पायर खूबसूरत एम्ब्रॉइडरी की गई थी

जो पल्लू पर घनी और साड़ी के ऊपरी हिस्से पर हल्की थी. हाथ से कढ़ाई किए गए चौड़े बॉर्डर इस साड़ी की सुंदरता को और भी बढ़ा रहे थे.

Petrol Purchase Limit: एक दिन में कितना पेट्रोल खरीद सकता है आम आदमी