1 July: पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, मुफ्त आधार अपडेट भी शुरू

देश में आज 1 जुलाई, 2026 से कई अहम बदलाव हो रहे हैं, जिनका असर सीधा आप पर पड़ने वाला है.

महीने की शुरुआत होने के साथ ही टैक्सपेयर्स, बैंक कस्टमर्स, आधार कार्ड यूजर्स, क्रेडिट कार्ड होल्डर्स, पासपोर्ट के लिए अप्लाई करने वालों के लिए कई नए नियम लागू किए जा रहे हैं.

आइए जानते हैं कि आज से कौन-कौन से बदलाव लागू हो रहे हैं..

पेट्रोल-डीजल- आज 1 जुलाई से आम और कमर्शियल ग्राहकों पर  पेट्रोल-डीजल की खरीद को लेकर पहले लगाए गए प्रतिबंध हटा लिए जा रहे हैं.

पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा- 36 पेज का नॉर्मल पासपोर्ट: 2,500 रुपये (पहले 1,500 रुपये) 60 पेज का नॉर्मल पासपोर्ट: 3,500 रुपये (पहले 2,000 रुपये) 36 पेज का तत्काल पासपोर्ट: 5,000 रुपये 60 पेज का तत्काल पासपोर्ट: 6,000 रुपये

फ्री में आधार ईमेल अपडेट आज 1 जुलाई से अगले 6 महीने (31 दिसंबर) के लिए UIDAI ने आधार में ईमेल एड्रेस अपडेट कराने की 75 रुपये की फीस को पूरी तरह से माफ कर दिया है

(RBI) 1 जुलाई से बैंक द्वारा गलत तरीके से प्रोडक्ट बेचने को रोकने के लिए कई कड़े नियम लागू किए हैं.

(असेसमेंट ईयर 2026-27) के लिए  ITR-1 और ITR-2 भरने वाले लोगों को 31 जुलाई 2026 तक अपना इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करना होगा.

SBI कार्ड ने PhonePe SBI Credit Card और सलेक्ट बैंक वेरिएंट पर रिवॉर्ड पॉइंट्स प्रोग्राम में आज 1 जुलाई से बदलाव करने जा रहा है.

EPFO की ऑनलाइन सेवाएं बहाल आज 1 जुलाई से ईपीएफओ की सभी ऑनलाइन पीएम निकासी, ट्रांसफर और क्लेम सर्विसेज दोबारा से चालू हो गई हैं.