13 साल की उम्र में फिल्मों के पोस्टर रंगे, 35 रुपये महीना कमाया
नाना पाटेकर का जन्म महाराष्ट्र के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था. बचपन में एक्टर को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा था.
इसके चलते महज 13 साल की उम्र में उन्होंने फिल्मों के पोस्टर और जेब्रा क्रॉसिंग पेंट करने का काम किया था.
इतना ही नहीं अभिनेता ने लॉटरी की टिकट भी बेची थी और चाय की दुकान भी चलाई.
अभिनेता स्कूल से आने के बाद मुंबई के चुनाभट्टी इलाके में काम करते थे.
इसके लिए वो कई किलोमीटर पैदल आना-जाना करते थे और बदले में अभिनेता को महीने के सिर्फ 35 रुपये मिला करते थे.
थिएटर में शुरुआती दौर में वो नाटकों से महीने के 750 रुपये तक कमा लिया करते थे. ये साल 1978 के आस-पास की बात है.
नाना पाटेकर के 10 दमदार डायलॉग्स, सिनेमा जगत में रहेंगे अमर
Learn more