भीषण गर्मी से 1 दिन में 3,400 लोगों की मौत? इन राज्यों के लिए चेतावनी

इस साल प्रचंड गर्मी के चलते देश के कई हिस्सों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है.

स्टडी के मुताबिक 5 दिनों की लू से लगभग 30,000 तक लोगों की मौतों की आशंका जताई गई है.

इस साल 2026 में उत्तरी, मध्य और पश्चिमी राज्यों में भी इसी तरह की चरम स्थितियां देखने को मिल रही हैं

और दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई इलाकों में भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की गई है.

इस साल दिन में गर्मी के अलावा बड़ी समस्या गर्म रातों को लेकर भी है.

खराब मौसम के चलते होने वाली मौतों को अक्सर दिल का दौरा, सांस लेने में तकलीफ या अन्य कारणों से होने वाली मौतें मान लिया जाता है.

स्टडी के मुताबिक यूपी में 5 दिनों की लू में 8,000 से अधिक अतिरिक्त मौतें हो सकती हैं.

अहमदाबाद, जयपुर और सूरत जैसे शहरों के जिलों में एक ही दिन में 250 से अधिक अतिरिक्त मौतें हो सकती हैं.

सुप्रीम कोर्ट को मिले 5 नए जज, जानिये उनके नाम…