नीता अंबानी के कंधे पर 15 करोड़ का ड्रैगनफ्लाई, 10 साल में बनकर हुआ तैयार
मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी अपने लग्जरी लुक्स के चलते अक्सर ही लाइमलाइट में रहती हैं
मिसेज अंबानी NMACC (नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर) में लाइब्रेरी के लॉन्च इवेंट में पहुंची थीं
जिसके लिए उन्होंने साड़ी नहीं बल्कि बिजनेसवूमन वाला सोफिकेटेड लुक अपनाया और अपनी छाप छोड़ गईं
नीता अंबानी इस इवेंट के लिए बेज कलर के अटायर में आईं, जिसमें सिंपलिसिटी और एलिगेंस का खूबसूरत मेल दिखा
उन्होंने मैचिंग पैंट के साथ बेज लिनेन ब्लेजर पहना, जिसमें पफ्ड शोल्डर्स और एल्बो- लेंथ बैलून स्लीव्स इसे खास बना रही हैं
नीता अंबानी के इस लुक की सबसे खास बात उनका ड्रैगनफ्लाई डिजाइन वाला ब्रोच है
इसकी बारीक कारीगरी और अनोखे डिजाइन को तैयार करने में पूरे 10 साल का समय लगा
वॉलेस चान के इस Soaring Spirit ब्रोच को बनाने में बेहद कीमती रत्नों का इस्तेमाल किया गया है
इसमें 17.6 कैरेट का tsavorite garnet, demantoid garnet, येलो डायमंड, डायमंड, कलर्ड डायमंड, रूबी, टाइटेनियम और पिंक सैफायर जैसे रत्न शामिल हैं
इस अनोखे ब्रोच की कीमत इंटरनेट पर 12- 15 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है