यहां हर हफ्ते लगता है गोरे-चिट्टे लड़कों का मेला, जानिये कौन खरीदता है इन्हें?

पाकिस्तान के कुछ इलाकों में हर हफ्ते बाकायदा छोकरा मंडियों का मेला सजता है, जहां कम उम्र और गोरे-चिट्टे लड़कों की बोलियां लगाई जाती हैं.

इस अमानवीय और घिनौनी कुप्रथा को स्थानीय भाषा में 'बाचा बाजी' कहा जाता है.

सामाजिक कार्यकर्ता हयात परीगल ने हाल ही में इन अवैध बाजारों के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाई है, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर भी आक्रोश देखने को मिल रहा है.

इस घिनौने खेल में गरीब परिवारों के नाबालिग बच्चों को बड़ी उम्र के रसूखदार मर्द खरीदते हैं और उनका यौन शोषण करते हैं.

यह खौफनाक मेला मुख्य रूप से खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कई जिलों में खुलेआम आयोजित किया जाता है.

बन्नू, झोब, स्वाबी, डेरा इस्माइल खान, करक और लक्की मरवत जैसे इलाकों में यह धंधा काफी फल-फूल रहा है.

कहीं जीवन में परेशानी की वजह न बन जाए ये चीजें, जानें वास्तु के नियम