अधिकमास मासिक शिवरात्रि पर 27 साल बाद महासंयोग, नोट करें डेट

अधिकमास मासिक शिवरात्रि 13 जून 2026 को है. 27 साल बाद ज्येष्ठ माह में अधिकमास मासिक शिवरात्रि का संयोग बना है.

इस दिन प्रदोष काल मुहूर्त शाम को 6 बजकर 34 मिनट से लेकर 8 बजकर 4 मिनट तक. वहीं निशिता काल मुहूर्त देर रात 12.07 से देर रात 12.47 तक रहेगा.

ज्येष्ठ के अधिकमास में मासिक शिवरात्रि का संयोग 27 साल बाद बना है.

साथ ही इस दिन गौरी योग और शनिवार का संयोग बन रहा है. वैदिक ज्योतिष में गौरी योग एक अत्यंत शुभ और दुर्लभ राजयोग है.

इस योग के प्रभाव से अच्छा व्यक्तित्व, स्थिर रिश्ते और भौतिक व भावनात्मक सुखों से भरा जीवन प्राप्त होता है.

इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान कर व्रत का संकल्प लें और चौकी लगाकर मिट्टी से शिवलिंग बनाएं

और पंचामृत दूध, दही, घी, शहद और गन्ने के रस से अभिषेक करें. महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें.

Vastu Tips: बच्चों के टूटे हुए खिलौनों का क्या करना चाहिए?