छात्राओं को सुप्रीम कोर्ट का बड़ा तोहफा, स्कूलों में मुफ्त मिलेंगे सैनिटरी पैड

मासिक धर्म को लेकर समाज में आज भी चुप्पी नी हुई है, जिसका सबसे ज्यादा असर स्कूली छात्राओं की सेहत पर पड़ता है

इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए 30 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसला सुनाते हुए सैनिटरी पैड को हर स्कूल में फ्री में उपलब्ध कराने का फैसला लिया है

इस फैसले के तहत सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए इस बात के निर्देश दिए हैं कि वो सरकारी और निजी, दोनों प्रकार के स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं को मुफ्त बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी पैड उपलब्ध कराएं

सुप्रीम कोर्ट ने यह भी अनिवार्य किया है कि देश के हर स्कूल में लड़कियों और लड़कों के लिए अलग-अलग वॉशरूम सुविधाएं हों, जिनमें पानी और स्वच्छता की अच्छी व्यवस्था हो

Union Budget 2026: 1 फरवरी से देश में लागू हो सकते हैं ये बड़े बदलाव…