बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
कई बार जरूरत के समय जरूरी डॉक्यूमेंट न मिलें, तो परेशानी हो सकती है.
Google Drive में एक ऐसा फीचर मौजूद है, जिसकी मदद से आप जरूरी फाइलों को बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी खोल सकते हैं.
इसके लिए आपको संबंधित फाइल को पहले से ऑफलाइन इस्तेमाल करने के लिए तैयार करना होगा.
इससे टिकट, पहचान पत्र, एडमिट कार्ड, प्रिस्क्रिप्शन, फॉर्म, होटल वाउचर और PDF जैसी जरूरी फाइलें नेटवर्क न होने पर भी आपके काम आ सकती हैं.
Google Drive में कैसे ऑन करें यह फीचर?
1. इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए आप सबसे पहले अपने फोन में Google Drive ऐप खोलें.
2. अब उस फाइल को ढूंढें, जिसकी जरूरत आपको इंटरनेट के बिना पड़ सकती है. यह डॉक्यूमेंट, PDF, फोटो या कोई दूसरी फाइल हो सकती है.
3. इसके बाद फाइल के साइड में दिए गए तीन डॉट वाले मेन्यू पर टैप करें.
4. यहां Make available offline का ऑप्शन चुनें.
5. घर या ऑफिस से निकलने से पहले ऐप के ऑफलाइन सेक्शन में जाकर चेक करें कि जरूरी फाइल उपलब्ध है या नहीं.