चीनी-प्याज के बाद अब दाल भी महंगी, उड़द से अरहर तक के बढ़े रेट
देशभर में जिस तेजी के साथ खाने-पीने के चीजों की कीमतें बढ़ रही हैं, उसने आम आदमी की परेशानी बढ़ा दी है.
चीन से लेकर प्याज और खाने पकाने के लिए इस्तेमाल होने वाले तेल के साथ-साथ अब दालें भी महंगी होने लगी हैं.
त्योहारी सीजन में खाने-पीने की चीजों की महंगाई को लेकर नई चिंताएं पैदा हो गई हैं.
23 अगस्त को थोक मंडियों में साबुत उड़द (Black Gram) की कीमतों में महज एक ही दिन में 15.29% का बड़ा उछाल आया है.
इसके चलते अब इसका औसत थोक भाव 10,238 प्रति क्विंटल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है.
कल 23 अगस्त को थोक मंडियों में अरहर दाल की कीमत भी 19.51% बढ़ी है. इसके चलते अरहर का औसत थोक भाव बढ़कर 9,050 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है.
आज 24 अगस्त 2026 को प्रमुख थोक बाजारों में मसूर दाल की कीमतों में एक ही दिन के भीतर 35.28% का ऐतिहासिक उछाल आया है.
इसी के साथ आज मंडियों में मसूर दाल का औसत थोक भाव बढ़कर 10,672 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया है.
वहीं, कहीं-कहीं रेट 12,700 रुपये प्रति क्विंटल के ऊपरी स्तर पर भी पहुंच गए हैं.
खुली मसूर दाल के भाव 110-130 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं. वहीं, पैकेज्ड दालों की कीमत 140-149 के बीच बनी हुई है.