चीनी के बाद गुड़ भी महंगा, 80 से 90 रुपए किलो पहुंचे दाम
चीनी के बाद अब गुड़ भी लोगों के जीवन से मिठास छिन रहा है.
जो गुड़ अभी तक 40 से 50 रुपए किलोग्राम के भाव पर बिक रहा था, वो अब बढ़कर 80 से 90 रुपए किलोग्राम पर पहुंच गया है.
देखा जाए तो महंगाई के मामले में गुड़ के दाम ने चीनी को भी मात दे दिया है.
पुरी दुनिया में हो रहे गुड़ उत्पादन का 70 फीसदी तो सिर्फ भारत में बनता है. भारत में पैदा होने वाले गन्ने में से 30 फीसदी गन्ने से गुड़ ही बनाया जाता है.
2025-26 में भारत ने 471.9 मीट्रिक टन गुड़ का निर्यात किया था.
गुड़ के बढ़ते दाम बढ़ने का एक कारण चीनी के रेट में उछाल भी है.
चीनी के भाव बढ़ने से लोग मिठास के लिए गुड़ का इस्तेमाल ज्यादा करने लगे हैं, ऐसे में गुड़ की खपत बढ़ने लगी है.
ईरान में कितने में बिक रहा 1 लीटर पेट्रोल? रेट कर देंगे हैरान