Air Pollution: प्रदूषण से कौन-कौन सी बीमारियां होती हैं?

आज के समय में हवा में बढ़ता प्रदूषण एक बहुत बड़ी समस्या बन गया है.

वायु प्रदूषण के स्तर को मापने के लिए AQI (Air Quality Index)  का उपयोग किया जाता है.

यदि वायु में यह इंडेक्स 0-50 के बीच होता है तो यह सामान्य माना जाता है लेकिन यदि यह इंडेक्स 200 से ऊपर की ओर जाता है

तो इससे पता चलता है कि वायु में प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है. ऐसे में प्रदूषण का सबसे पहला असर हमारे फेफड़ों पर पड़ता है.

इससे खांसी, सांस लेने में दिक्कत, एलर्जी और दमा जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

साथ ही लंबे समय तक खराब हवा में रहने से फेफड़ों की ताकत कम हो जाती है और व्यक्ति को हमेशा थकान महसूस हो सकती है.

बच्चों में यह समस्या ज्यादा तेजी से बढ़ती है क्योंकि उनका शरीर अभी पूरी तरह विकसित नहीं होता है

कई बार प्रदूषण के कारण फेफड़ों में गंभीर संक्रमण भी हो सकता है, जो आगे चलकर बड़ी बीमारी का रूप ले सकता है.

इसलिए साफ हवा में सांस लेना बहुत जरूरी हो जाता है.

Byju के संस्थापक रवींद्रन को 6 महीने की जेल, कभी थे अरबपति, अब 0 है नेटवर्थ