'अल्फा', ने 2026 की 10 फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन का तोड़ा रिकॉर्ड, 32 करोड़ के पार

आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई कर रही है.

फिल्म को वीकेंड का भरपूर फायदा मिल रहा है. चलिए आपको बताते हैं इसका ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन.

'अल्फा', ओपनिंग डे पर महज 9.25 करोड़ का ही कलेक्शन कर पाई. हालांकि, वीकेंड तक आते-आते इसने रफ्तार पकड़ ली.

फिल्म ने दूसरे दिन यानी कि शनिवार को 11.50 करोड़ का बिजनेस किया.

सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने रात 10.30 बजे तक 13.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

इसके बाद फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 34 करोड़ तक पहुंच गया है.