अंबानी परिवार की नई बहू ने पहना 900 साल पुराना पटोला, होश उड़ा देगा लुक

अंबानी परिवार का नाम आते ही भव्यता और शाही अंदाज की तस्वीर सामने आ जाती है.

हाल ही में हुई शादी की रस्मों में एक और नाम खास तौर पर चर्चा में रहा दीप्ति सलगांवकर की बहू शवियाना का.

अपने प्री-वेडिंग लुक से उन्होंने न सिर्फ फैशन बल्कि 900 साल पारंपरिक विरासत को भी खूबसूरती से सामने रखा.

पटोला सिर्फ एक कपड़ा नहीं, बल्कि करीब 700 से 900 साल पुरानी बुनाई की कला है, जिसकी शुरुआत गुजरात के पाटन शहर से मानी जाती है.

इसमें "डबल इकत" तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें धागों को करघे पर चढ़ाने से पहले ही रंगा जाता है.

शवियाना ने गहरे लाल रंग का पटोला लहंगा चुना, जिसमें पारंपरिक ज्योमेट्रिकल पैटर्न और फूलों के डिजाइन बने थे, रेशमी कपड़े की प्राकृतिक चमक ने इस लुक को और शाही बना दिया.

विराट-अनुष्का या दीपिका-रणवीर: जानें किसने बहाया शादी में करोड़ों रुपये