विजय के घर पर जश्न का माहौल, अकेले दम पर सरकार बनाने का दावा…

तमिलनाडु में जैसे-जैसे चुनाव के शुरुआती रुझान सामने आ रहे हैं, अभिनेता विजय के घर के अंदर जश्न का माहौल है

इसके साथ ही विजय के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, तमिलनाडु पुलिस के साथ-साथ सीआरपीएफ की टुकड़ी भी तैनात कर दी गई है.

जैसे-जैसे वोटों की गिनती आगे बढ़ रही वैसे-वैसे अभिनेता विजय घर के अंदर का माहौल तमिलगा वेट्री कज़गम (TVK) के समर्थकों की बढ़ती भीड़ के साथ बदलता नजर आ रहा है.

हालाँकि, आधिकारिक नतीजे अभी भी आ रहे हैं, और अंतिम नतीजे वोटों की गिनती के सभी दौर पूरे होने के बाद ही साफ़ होंगे

BJP की तमिलिसाई सुंदरराजन मायलापुर में पीछे चल रही हैं। TVK के उम्मीदवार वेंकटरमण P लगभग 15,000 वोटों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं

सुंदरराजन को 6,700 से ज़्यादा वोट मिले हैं, और वह तीसरे स्थान पर हैं। वोटों की गिनती के 20 दौर में से चार दौर पूरे हो चुके हैं

चुनाव जीतने वाले विधायकों को क्या पहले दिन से ही मिलने लगती है सैलरी…