क्या सरोजिनी नगर मार्केट में बिकते हैं मरे हुए लोगों के कपड़े? जानें सस्ते कपड़ों का राज

सरोजनी मार्केट को लेकर यह अफवाह है कि वहां मरे हुए लोगों के कपड़े बिकते हैं.

आइए जानते हैं क्या है इसके पीछे का सच.

नई दिल्ली का सरोजिनी नगर मार्केट लंबे समय से अपने ट्रेंडी कपड़ों के लिए काफी ज्यादा मशहूर रहा है.

यहां पर कपड़े काफी कम कीमतों पर मिलते हैं. ब्रांडेड जैकेट से लेकर फैशनेबल टॉप और जींस तक यहां हजारों की कीमत वाली चीजें सिर्फ कुछ सौ रुपयों में मिल जाती हैं.

लेकिन अपनी लोकप्रियता के साथ यह मार्केट एक अजीब अफवाह का केंद्र भी है.

ऐसा कहा जाता है कि यहां बिकने वाले कपड़े मरे हुए लोगों के होते हैं. आइए जानते हैं क्या है इस बात का सच.

ऐसा कहा जाता है कि यहां विदेश में मरे हुए लोगों के कपड़े आते हैं.

लेकिन इस बात का कोई सबूत नहीं है कि सरोजिनी नगर में मरे हुए लोगों के ही कपड़े बिकते हैं.

यह अफवाह शायद इस वजह से फैली क्योंकि मार्केट के कुछ हिस्सों में इंपोर्टेड पुराने इस्तेमाल किए हुए कपड़े बिकते हैं.