आज से आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत, जानें घटस्थापना मुहूर्त

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 15 जुलाई, बुधवार से शुरू होगी.

इस बार तिथियों के विशेष संयोग के कारण यह नवरात्रि सामान्य नौ दिनों की बजाय आठ दिनों की रहेगी.

वहीं 23 जुलाई को व्रत का पारण और नवरात्रि का उत्थापन किया जाएगा.

आइए जानते हैं इस बार की गुप्त नवरात्रि की तिथि, घटस्थापना मुहूर्त, पूजा का महत्व और पूरा नवरात्रि कैलेंडर.

नवरात्रि का पहला दिन घटस्थापना के लिए सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है. कलश स्थापना के साथ ही मां दुर्गा का आवाहन किया जाता है और नौ दिनों की पूजा शुरू होती है.

घटस्थापना शुभ मुहूर्त: तिथि: 15 जुलाई 2026 (बुधवार) समय: सुबह 6:01 बजे से 10:17 बजे तक ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:11 बजे से 4:52 बजे

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2026 का पूरा कैलेंडर: 15 जुलाई (बुधवार) – पहला नवरात्र, घटस्थापना और मां शैलपुत्री की पूजा 16 जुलाई (गुरुवार) – दूसरा नवरात्र, मां ब्रह्मचारिणी की पूजा 17 जुलाई (शुक्रवार) – तीसरा और चौथा नवरात्र, मां चंद्रघंटा और मां कूष्मांडा की पूजा

18 जुलाई (शनिवार) – पांचवां नवरात्र, मां स्कंदमाता की पूजा 19 जुलाई (रविवार) – छठा नवरात्र, मां कात्यायनी की पूजा 20 जुलाई (सोमवार) – सातवां नवरात्र, मां कालरात्रि की पूजा

21 जुलाई (मंगलवार) – आठवां नवरात्र, दुर्गा अष्टमी और मां महागौरी की पूजा 22 जुलाई (बुधवार) – महा नवमी, मां सिद्धिदात्री की पूजा 23 जुलाई (गुरुवार) – नवरात्रि व्रत का पारण और उत्थापन

Bank Holiday: जानें 16 और 17 जुलाई को क्यों बंद रहेंगे बैंक?