Asian Para Games 2026: शीतल देवी ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, 19 की उम्र में रचा इतिहास
भारत की तीरंदाज शीतल देवी ने एशियन पैरा गेम्स 2026 के दौरान एक वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर दिया है.
तीरंदाजी की दुनिया में शीतल देवी ने खास पहचान बना ली है. उन्होंने महज 19 साल की उम्र में वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया है.
उन्होंने एशियन पैरा गेम्स 2026 में महिला कंपाउंड तीरंदाजी के क्वालीफिकेशन राउंड में 149 का स्कोर करके विश्व रिकॉर्ड कायम किया
उनसे पहले यह रिकॉर्ड ब्रिटिश तीरंदाज जेसिका स्ट्रेटन के नाम था.
शीतल ने यह कमाल प्री-क्वार्टरफाइनल मैच में किया. उन्होंने हॉन्ग कॉन्ग की एथलीट को 149-134 के अंतर से आसानी से हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई.
क्वार्टरफाइनल में उन्होंने फिलीपींस की अगस्टिना को 147-135 के अंतर से हराया. वहीं सेमीफाइनल में उन्होंने जापान की खिलाड़ी को 145-137 के अंतर से हराकर फाइनल में जगह बना ली है.
Dussehra 2026: रावण दहन के बाद क्या करना चाहिए और किन कामों से बचना चाहिए?