मॉनसून में किस मोड पर चलाना चाहिए AC, सही तरीका जान लेंगे तो घर रहेगा कूल-कूल?

बारिश के आते ही मौसम में नमी बढ़ जाती है, जिससे कई लोगों को शिकायत होती है कि 

उनको बाहर का मौसम ठंडा होने के बावजूद भी चिपचिपाहट जैसा महसूस हो रहा है.

ऐसे में AC चलाने पर भी राहत नहीं होती है. कई लोग समझ नहीं पाते कि AC को किस तापमान या मोड पर चलाएं जिससे आराम मिले

मॉनसून के दौरान AC को Dry Mode पर चलाना चाहिए. भले ही तापमान कम हो जाता है लेकिन हवा में नमी का स्तर काफी ज्यादा बना रहता है

ऐसे में जब नमी का स्तर बढ़ता है तो पसीना और चिपचिपाहट जैसा महसूस होने लगता है.

ऐसे में वे सलाह देते हैं कि AC में मिलने वाला Dry Mode खासतौर पर हवा में नमी को कम करने के लिए बनाया गया है.

ये मोड कमरे को ठंडा करने की बजाय हवा में मौजूद अतिरिक्त नमी को बाहर निकालने पर ही फोकस करता है.  

इस मोड में AC का कंप्रेसर और फैन अलग तरीके से काम करता है.