राखी बांधते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें सही नियम

रक्षाबंधन पर बहनें भाई की लंबी उम्र के लिए राखी बांधते समय कुछ गलतियां कर बैठती हैं, जिससे पूजा का पूर्ण फल नहीं मिलता

रक्षाबंधन की शुरुआत बिना ईश्वर के आशीर्वाद के करना सबसे बड़ी गलती मानी जाती है

भद्रा काल में कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य करना अशुभ माना जाता है

भद्रा के समय बांधी गई राखी से भाई-बहन के जीवन में कष्ट आ सकते हैं, इसलिए शुभ मुहूर्त देखकर ही राखी बांधनी चाहिए

राखी बंधवाते समय भाई और बहन दोनों को अपना सिर रुमाल, दुपट्टे या चुनरी से ढककर रखना चाहिए

दक्षिण दिशा को यमराज की दिशा माना गया है। इस दिशा में मुख करके राखी बंधवाना भाई की सेहत के लिए अनुकूल नहीं होता

पूजा की थाली में टूटा हुआ दीपक, चटका हुआ नारियल या टूटे हुए चावल नहीं रखने चाहिए

इसके अलावा, राखी बांधने के बाद बहन को खाली हाथ छोड़ना या दक्षिणा-उपहार न देना भी अनुचित माना गया है