Bakrid 2026: भारत में 28 मई को होगी बकरीद, जानें ईद-अल-अजहा का इस्लामिल महत्व

इस्लामिक कैलेंडर का आखिर महीना जिलहिज्जा चल रहा और ईद-उल-अजहा की घड़ी नजदीक आ रही है.

मुस्लिम समुदाय के बीच बकरीद को लेकर 27 और 28 मई की डेट के बीच कंफ्यूजन बनी हुई है.

कामकाजी लोग छुट्टी (Bakrid 2026 Holiday) के लिए गूगल पर बकरीद की डेट भी सर्च कर रहे हैं

भारत में गुरुवार, 28 मई को बकरीद मनाई जाएगी.

इसी दिन मस्जिदों और ईदगाह में बकरीद की नमाज पढ़ी जाएगी, कुर्बानी की रस्म होगी और त्योहार मनाया जाएगा.

ईद-उल-अजहा पर कुर्बानी का इस्लामिक महत्व क्या है चलिए जानते है....

ईद-उल-अजहा बलिदान का त्योहार है. यह पैगंबर इब्राहिम द्वारा अल्लाह के आदेश का पालन करते हुए अपने बेटे की कुर्बानी देने की इच्छा का स्मरण कराता है.

ईद-उल-अजहा नाम का अर्थ है ‘बलिदान का त्योहार’. अल्लाह ने कुर्बानी की अनुमति देने से पहले, उसके बदले में एक मेमना उपलब्ध कराया जिसकी कुर्बानी दी जानी थी.

अल्लाह की इच्छा के प्रति पूर्ण समर्पण के इस कार्य को दुनिया भर के मुसलमान याद करते हैं और सम्मान देते हैं.

Spicy Food Risks: नौतपा में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, हो सकता है उल्टा असर