दीवाली तक दिल्ली में धरने-प्रदर्शनों पर लगे बैन, जानिए इसका कारण...
सीजेपी और विपक्षी दलों के दिल्ली में प्रदर्शन के बीच सीटीआई ने पीएम मोदी को पत्र लिखा है और विरोध प्रदर्शनों को बैन करने की मांग की है.
इतना ही नहीं सीटीआई ने सरकार से दिल्ली के बाहर विरोध प्रदर्शन के लिए एक स्थायी जगह तय करने की भी अपील की है.
पीएम मोदी को लिखे पत्र में सीटीआई के चेयरमैन बृजेश गोयल ने जंतर-मंतर, पार्लियामेंट स्ट्रीट और लुटियंस दिल्ली में बड़ी भीड़ जमा होने पर रोक लगाने की मांग की.
उन्होंने कहा है, ''बार-बार होने वाले प्रदर्शनों और मेट्रो सेवाओं में रुकावट से व्यापारियों और ग्राहकों की आवाजाही पर असर पड़ रहा है.