Bank Holiday: सितंबर में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? ब्रांच जाने से पहले देख लें लिस्ट

सितंबर 2026 में भारतीय बैंक कुल 14 दिनों के लिए बंद रहेंगे, जिनमें साप्ताहिक अवकाश और विभिन्न त्योहार शामिल हैं

4 सितंबर:  जन्माष्टमी के कारण गुजरात, मिजोरम, मध्य प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, सिक्किम, तेलंगाना, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, केरल, पश्चिम बंगाल, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, मेघालय, हिमाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे

6 सितंबर: रविवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे. 11 सितंबर: जयपुर नगर निगम क्षेत्र में चुनाव के कारण राजस्थान में बैंक बंद रहेंगे.

12 सितंबर: दूसरा शनिवार होने के कारण पूरे देश में बैंकों में छुट्टी रहेगी. 13 सितंबर: रविवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे

14 सितंबर: गणेश चतुर्थी/गणेश पूजा/विनायक चतुर्थी/वरसिद्धि विनायक व्रत/चतुर्थी के कारण महाराष्ट्र, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात, तेलंगाना, गोवा और आंध्र प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।

15 सितंबर: संवत्सरी (चतुर्थी पक्ष)/नुआखाई/गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन) के कारण गुजरात, ओडिशा और गोवा में बैंक बंद रहेंगे. 20 सिंतबर: रविवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे

21 सितंबर: श्रीमंत शंकरदेव के जन्मोत्सव/श्री नारायण गुरु समाधि के कारण असम और केरल में बैंक बंद रहेंगे. 22 सितंबर: करमा पूजा के कारण झारखंड में बैंक बंद रहेंगे। 23 सितंबर: महाराजा हरि सिंह जी के जन्मदिन के कारण जम्मू-कश्मीर में बैंक बंद रहेंगे.

25 सितंबर: इंद्रजात्रा के कारण सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे. 26 सितंबर: दूसरा शनिवार होने के कारण पूरे देश में बैंकों में छुट्टी रहेगी. 27 सितंबर: रविवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.

कौन है ‘मिर्जापुर’ के ‘मुन्ना भैया’ की पत्नी? खूबसूरती के आगे सब फेल