Bengal New CM 2026: कौन था बंगाल का पहला मुख्यमंत्री, तब कितनी थी उनकी सैलरी?

पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने टीएमसी को हराकर बड़ी जीत हासिल की है. इस बड़ी जीत के बाद अब राज्य में नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चा शुरू हो गई है.

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह बन गया है कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा.

इसी बीच, यह जानना भी दिलचस्प है कि पश्चिम बंगाल के पहले मुख्यमंत्री कौन थे और उस समय उनकी सैलरी आज के मुकाबले कितनी हुआ करती थी.

पश्चिम बंगाल के पहले मुख्यमंत्री प्रफुल्ल चंद्र घोष थे. उन्होंने 15 अगस्त 1947 को, यानी भारत की आजादी के दिन, इस पद की जिम्मेदारी संभाली.

उस समय मुख्यमंत्री की सैलरी आज की तरह ज्यादा नहीं होती थी. आज के नेताओं की तुलना में उनकी सैलरी काफी कम और नॉर्मल थी

हालांकि सटीक आंकड़ा हर जगह दर्ज नहीं मिलता, लेकिन उस दौर में मुख्यमंत्री की सैलरी कुछ हजार रुपये के आसपास होती थी.

चुनाव में हार के बाद ममता बनर्जी को कितनी मिलेगी पेंशन, क्या है नियम?