छोटी दिवाली पर रात 11:06 बजे तक भद्रा का साया, ये है पूजा का शुभ मुहूर्त
छोटी दिवाली या नरक चतुर्दशी के दिन भद्रा का साया रहने वाला है
जानें आज 7 नवंबर को पूजन और दीपदान का शुभ मुहूर्त
इस बार छोटी दिवाली पर सुबह 10:48 बजे से 12 घंटे 18 मिनट तक भद्रा का साया रहने वाला है
भद्रा काल में पूजन या शुभ कार्यों की मनाही होती है
भद्रा का वास पाताल लोक है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, पाताल लोक की भद्रा को पृथ्वी लोक के लिए कष्टकारक या अशुभ नहीं माना जाता है
कहा जाता है कि पाताल लोक में होने पर भद्रा शुभ कार्य करती है और धन का लाभ कराती है
छोटी दिवाली पूजन का शुभ मुहूर्त क्या है:
कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी तिथि 07 नवंबर को सुबह 10 बजकर 47 मिनट पर प्रारंभ होगी और 8 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजकर 27 मिनट पर समाप्त होगी
छोटी दिवाली पर संध्या दीपदान या यम दीप जलाने का शुभ मुहूर्त शाम 05:32 बजे से शाम 06:48 बजे तक रहेगा
लक्ष्मी पूजन और हनुमान पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05:41 बजे से शाम 07:18 बजे तक रहेगा। निशिता काल (मध्यरात्रि) पूजा के लिए शुभ मुहूर्त रात 11:39 बजे से 8 नवंबर को देर रात 12:31 बजे तक रहेगा
दिवाली पर दीपक जलाने की सही दिशा और संख्या क्या है? जानिए