भांग की ठंडाई, शिव की बारात: जानें क्यों खास होता है काशी में महाशिवरात्रि का ये त्योहार?

काशी के लोगों के लिए महाशिवरात्रि भगवान शिव के विवाह का दिन है

यहां महादेव को एक संन्यासी के रूप में नहीं, बल्कि एक दूल्हे के रूप में पूजा जाता है

इस दिन काशी के हर मंदिर में उत्सव का माहौल होता है और लोग अपने आराध्य की शादी की खुशियां मनाते हैं

काशी की महाशिवरात्रि की सबसे बड़ी विशेषता यहां निकलने वाली भव्य शिव बारात है

इस बारात में देवी-देवता, भूत-पिशाच, अघोरी, साधु-संत और आम जनता सब एक साथ नाचते-गाते चलते हैं

यह बारात काशी की गलियों से गुजरती है और इसमें शामिल होने वाले लोग शिव गणों के रूप में सजे होते हैं

महाशिवरात्रि पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में चारों पहर की विशेष आरती होती है। भक्त आधी रात से ही गंगा स्नान कर लंबी कतारों में लग जाते हैं

Mahashivratri Upay: महाशिवरात्रि पर जल में मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें