Bihar MLC Election: MLC को कितनी मिलती है सैलरी, जानिये

बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए काउंटिंग जारी है.

बिहार में 2026 के एमएलसी चुनावों के नतीजे 150 उम्मीदवारों की किस्मत तय करेंगे.

इनमें से 90 उम्मीदवार स्नातक कोटे से और 60 शिक्षक कोटे से चुनाव लड़ रहे हैं. बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए वोटों की गिनती चल रही है.

इस बीच विधान परिषद के सदस्यों को मिलने वाले वेतन और भत्तों पर भी चर्चा हो रही है.

आइए जानते हैं कि एमएलसी को कितनी सैलरी दी जाती है और किस राज्य में यह सैलरी सबसे ज्यादा है.

उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा वेतन उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में एमएलसी को मिलने वाला कुल वेतन सबसे ज्यादा है.  उनकी मासिक कमाई लगभग ₹2.5 लाख से ₹2.96 लाख के बीच है.

महाराष्ट्र में वेतन और भत्तों को मिलाकर कुल मासिक वेतन लगभग ₹2.52 लाख है.  तेलंगाना में भी एमएलसी को अच्छा पैकेज मिलता है. यहां उन्हें हर महीने लगभग ₹2.50 लाख मिलते हैं.

बिहार में एक एमएलसी को भत्तों सहित कुल मासिक वेतन लगभग ₹1.60 लाख से ₹1.70 लाख तक मिलता है. यहां मूल वेतन ₹50,000 है.

तुलना से यह पता चलता है कि बिहार में मिलने वाला कुल मासिक वेतन, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और तेलंगाना के आंकड़ों की तुलना में कम है.