Blinkit का लाइसेंस सस्पेंड: कॉकरोच, गंदगी और एक्सपायर्ड सामान
देश की मशहूर ब्लिंकइट कंपनी पर महाराष्ट्र राज्य खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने छापेमारी कर नियमों का उलंघन करने पर एक्शन लिया है.
एफडीए ने Blink Commerce Pvt. Ltd. का खाद्य लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है.
ये एक्शन अस्वच्छता, कॉकरोच का प्रकोप और खाद्य सुरक्षा नियमों का गंभीर उल्लंघन करने के बाद हुआ है.
जांच के दौरान प्रतिष्ठान में बेहद अस्वच्छ परिस्थितियां, बड़ी संख्या में कॉकरोच का प्रकोप, खाद्य पदार्थों का अनुचित भंडारण, जंग लगे रैक और फर्श पर खाद्य पदार्थ रखे जाना
कोल्ड स्टोरेज की अपर्याप्त सफाई, एक्सपायर्ड तथा छेड़छाड़ किए गए पैकेज्ड खाद्य पदार्थों का स्टॉक और FIFO/FEFO प्रणाली का पालन नहीं करना जैसी गंभीर खामियां पाई गईं.
वहीं, कोल्ड रूम में एक्सपायर्ड, खराब और छेड़छाड़ किए गए पैकेज भी पाए गए.
पाकिस्तान में कौन सी है सबसे बड़ी गैस एजेंसी, कैसे करती है काम?