Budget 2026: क्या होती हैं ई-बस जिसका बजट में हुआ ऐलान? इनसे सफर कैसे होगा आसान

इस बार के बजट में वित्त मंत्री ने पूर्वोत्तर राज्यों में 4000 इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत करने की घोषणा की है.

आइए जानते हैं कि इनसे सफर कैसे होगा आसान.

इलेक्ट्रिक बसें बिजली से चलने वाली सार्वजनिक परिवहन बसें हैं जो डीजल या फिर पेट्रोल के बजाय पूरी तरह से बैटरी पर चलती हैं.

पारंपरिक बसों के उलट ये शून्य टेलपाइप उत्सर्जन करती हैं. इसका मतलब होता है कि कोई भी धुआं नहीं, कोई एग्जॉस्ट गैस नहीं और वायु प्रदूषण में कोई भी सीधा योगदान नहीं

यह बसें इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशनों से चार्ज होती हैं और इन्हें स्थाय शहरी और क्षेत्रीय परिवहन के लिए एक बड़ा समाधान माना जाता है.

आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक बस आमतौर पर जीपीएस ट्रैकिंग, डिजिटल टिकटिंग सिस्टम और रियल टाइम रूट अपडेट से लैस होती हैं.

यात्रियों के लिए इसका मतलब होता है बेहतर यात्रा योजना, सटीक आगमन की जानकारी और ज्यादा पारदर्शिता.