Buying Guide: नए स्मार्टफोन में कितना स्टोरेज होना चाहिए?
नया स्मार्टफोन खरीदते समय अक्सर लोग इस कन्फ्यूजन में होते हैं कि उन्हें कितने स्टोरेज वाला फोन खरीदना चाहिए
कई बार पूरी जानकारी नहीं होने पर लोग ज्यादा स्टोरेज वाला महंगा वेरिएंट खीरद लेते हैं 512GB या 1TB
आइये, जानते हैं किन लोगों को कितने स्टोरेज वाला फोन खरीदने की जरूरत होती है
2TB स्टोरेज खास तौर पर उन लोगों के लिए है, जो फिल्ममेकिंग, व्लॉगिंग आदि के अलावा अन्य चीजों की फुटेज कैप्चर करना पसंद करते हैं
वीडियो क्रिएटर्स या फोटोग्राफर ओरिजिनल फाइल अपने फोन में रखते हैं तो उन्हें 2TB स्टोरेज से काफी फायदा हो सकता है
1TB और 2TB स्टोरेज का ऑप्शन केवल उन्हीं लोगों के लिए सही है, जो बहुत सारी ओरिजिनल फुटेज को अपने डिवाइस पर ही रखते हैं
जो लोग थोड़ी ज्यादा फोटो क्लिक करते हैं या वीडियो रिकॉर्डिंग करते हैं, उन लोगों को 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट खरीदना चाहिए
इसके अलावा, इंस्टाग्राम, यूट्यूब शॉट्स या रील्स बनाने वाले और बेसिक एडिटिंग फोन पर ही करने वालों के लिए यह ऑप्शन ठीक है
BGMI, Free Fire, Call of Duty जैसे 2-3 बड़े गेम्स के साथ-साथ अन्य ऐप्स इंस्टॉल रखना चाहते हैं तो आपको 256GB का ऑप्शन सिलेक्ट करना चाहिए
अगर आप ज्यादा ट्रेवल करते हैं या कंटेंट क्रिएशन करते हैं और हाई क्वालिटी में लंबी वीडियो रिकॉर्ड करते हैं तो आपको 512GB स्टोरेज का ऑप्शन चुनना चाहिए