क्या अमरनाथ यात्रा के लिए खरीद सकते हैं पर्सनल ऑक्सीजन सिलेंडर? जानें

इस साल 57 दिनों तक चलने वाली यह पावन यात्रा पहलगाम के नुनवान बेस कैंप के पहले जत्थे की रवानगी के साथ शुरू हो गई है.

अमरनाथ की गुफा समुद्र तल से 12,756 फीट की ऊंचाई पर स्थित है, इसलिए वहां पर ऑक्सीजन की कमी और सांस फूलने जैसी परेशानियां होना आम बात हैं.

ऐसे में कई यात्री अपने साथ पर्सनल ऑक्सीजन सिलेंडर या पोर्टेबल कैन ले जाने पर विचार करते हैं.

चलिए जानें कि इस यात्रा में पर्सनल ऑक्सीजन सिलेंडर ले जाने के क्या नियम हैं.

यात्रा के दौरान भारी-भरकम सिलेंडर ले जाना बेहद मुश्किल होता है, इसलिए तीर्थयात्री आमतौर पर 120 ग्राम वाले छोटे और हल्के पोर्टेबल ऑक्सीजन कैन अपने साथ रखना पसंद करते हैं

ये कैन आपके बैग में बहुत कम जगह घेरते हैं और इनको कहीं पर भी ले जाना काफी आसान होता है.

सबसे अच्छी बात है कि इनको खरीदने के लिए श्राइन बोर्ड या किसी अन्य विभाग से कोई पूर्व अनुमति लेने की जरूरत नहीं होती है.

हालांकि खरीदारी के वक्त यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि प्रोडक्ट के पास वैध ड्रग लाइसेंस हो और वह तय मानकों पर खरा उतरे.