18 साल में इतना बदल गईं 'बालिका बधू' की चंपा, जानें क्या करती हैं शिवशक्ति सचदेवा

छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस शिवशक्ति सचदेवा ने टीवी शो 'बालिका बधू' में चंपा का किरदार निभाकर अलग पहचान बनाई.

वो 18 सालों से बिल्कुल बदल चुकी हैं. शिवशक्ति भले ही टीवी की दुनिया से दूर हों, लेकिन वो सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं.

उन्होंने 2007 में 'भाभी' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की, जिसमें उन्होंने महक ठकराल का किरदार निभाया था.

जब उन्हें टीवी शो 'बालिका बधू' ऑफर हुआ. तब उन्होंने आनंदी (अविका गौर) की बचपन की दोस्त यानी चंपा का किरदार निभाया था.

'बालिका बधू' के अलावा शिवशक्ति को 'सबकी लाडली बेबो', 'अफसर बिटिया' और 'द सूट लाइफ ऑफ करण एंड कबीर' जैसे टीवी शोज के लिए जाना जाता है.

उनका आखिरी शो 2016 में आया 'खिड़की' था.

शिवशक्ति अब कंटेंट क्रिएटर बन चुकी हैं. वो ब्यूटी, लाइफस्टाइल और फैशन से जुड़े कंटेंट बनाती हैं.

शिवशक्ति खुद का यूट्यूब चैनल भी चलाती हैं, जहां वो अपनी रोजमर्रा की चीजों का व्लॉग शेयर करती हैं.

शिवशक्ति खुद का यूट्यूब चैनल भी चलाती हैं, जहां वो अपनी रोजमर्रा की चीजों का व्लॉग शेयर करती हैं.