चॉकलेट वैक्स या हनी वैक्स, किससे करवाएं वैक्सिंग? क्या है आपके स्किन के लिए बेस्ट

हनी वैक्स : यह शहद से तैयार की जाती है इसके अलावा इसमें बी वैक्स, सिंथेटिक या नेचुरल रेजिन और कुछ तरह के ऑयल भी होते हैं

रेजिन और हनी जैसे इंग्रीडिएंट होने के कारण यह वैक्स ज्यादा गर्म महसूस होती है इसिलए इसे लगाते समय सावधानी की जरूरत होती है

यह वैक्स गर्म होती है और पोर्स को ओपन कर देती है इसिलए आपको सेंसिटिव स्किन पर इसे सोच समझ कर लगवाना चाहिए

अगर यह सूट न करे तो आपको रैश, दानों, लालिमा जैसी समस्याएं हो सकती हैं

चॉक्लेट वैक्स : यह वैक्स नॉर्मल से ड्राय स्किन के लिए अच्छी है.  इसमें कोकोआ, सोयाबीन ऑयल, स्वीट आमंड ऑयल, ग्लीसरीन, विटामिन वगैरह होते हैं जो त्वचा को नमी और पोषण देने का काम भी करते हैं

इसलिए इस वैक्स के इस्तेमाल के बाद त्वचा में रूखापन नहीं आता बल्कि चमक आ जाती है

चॉक्लेट वैक्स में अक्सर रेजिन और कोलोफोनी का इस्तेमाल होता है जो त्वचा में एलर्जी की समस्या पैदा कर सकता है या सेंसिटिव स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है

61st birthday: कैसे इंडियन रेलवे ने शाहरुख खान को बना दिया बॉलीवुड का ‘बादशाह’?