CJP Protest: इंसानी शरीर पर कैसा पड़ता है आंसू गैस गोले का असर?

दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे गए.

गोले से निकलने वाले केमिकल कण आंख, त्वचा, नाक और सांस की नली में मौजूद दर्द महसूस करने वाले नर्व रिसेप्टर को एक्टिवेट कर देते हैं.

संपर्क में आने के कुछ ही सेकंड के अंदर शरीर प्रतिक्रिया करता है और काफी ज्यादा आंसू निकलते हैं.

इसी के साथ आंखों में तेज जलन, जोरदार खांसी, सांस लेने में तकलीफ, गले में खराश, त्वचा में जलन

और कुछ मामलों में जी मचलना या फिर उल्टी जैसे समस्या होती है.

इसका असर आमतौर पर कुछ समय के लिए ही रहता है. जब भी कोई व्यक्ति प्रभावित इलाके से निकलकर

ताजी हवा में जाता है तो संपर्क के स्तर के आधार पर आमतौर पर 15 से 30 मिनट के अंदर लक्षण कम होने लगते हैं.

CJP Protest: आंसू गैस का इस्तेमाल सबसे पहले कहां हुआ था?