Commonwealth Games History: गुलाम देशों के लिए हुआ था शुरू, जानिये भारत से जुड़ी खास बातें
कॉमनवेल्थ गेम्स के 23वें संस्करण (Commonwealth Games 2026) की शुरुआत आज से स्कॉटलैंड के शहर ग्लासगो में होने जा रही है.
चौथी बार स्कॉटलैंड इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है. 23 जुलाई से शुरू, 2 अगस्त तक चलने वाले इस आयोजन में 74 देशों के 3 हजार से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं.
भारत के 125 खिलाड़ी इसमें शामिल हैं, जो 8 खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे.
कनाडा के हैमिल्टन शहर में पहला कॉमनवेल्थ गेम्स 1930 में आयोजित हुआ था.कनाडा में हुए पहले कॉमनवेल्थ गेम्स में 11 देशों के 400 प्लेयर्स ने हिस्सा लिया.
1934 में भारत इसमें शामिल हुआ, हालांकि तब भारत आजाद नहीं था. ब्रिटिश भारत में तब 6 खिलाड़ी थे.भारत के लिए पहला पदक जीतने वाले राशिद अनवर थे, जिन्होंने कांस्य पदक जीता था.1942 और 1946 कॉमनवेल्थ गेम्स द्वितीय विश्व युद्ध की वजह से रद्द हो गए थे, 1950 में न्यूजीलैंड के ऑकलैंड से इसकी वापसी हुई.
Gold-Silver Rate Today: आज क्या है 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमत? जानिये