Cristiano Ronaldo: 5 बच्चे और 10 साल का प्यार… रोनाल्डो इस दिन करेंगे शादी

क्रिस्टियानो रोनाल्डो और और उनकी लंबे समय की पार्टनर जॉर्जिना रोड्रिगेज जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं.

यह जोड़ा पुर्तगाल के उस खूबसूरत द्वीप मदेरा में शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रहा है, जहां रोनाल्डो का जन्म हुआ था.

कपल 8 अगस्त को शादी करने जा रहा है. रोनाल्डो और जॉर्जिना मदेरा की राजधानी फुंचाल स्थित ऐतिहासिक फनचाल कैथेड्रल में एक-दूसरे के साथ शादी की कसम खायेंगे

शादी के बाद पांच सितारा लग्जरी होटल सेवॉय पैलेस में एक रिसेप्शन पार्टी आयोजित की जाएगी.

क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना रोड्रिगेज पिछले 10 सालों से साथ रह रहे हैं. वहीं, इस कपल के 5 बच्चे भी हैं.

क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना रोड्रिगेज की पहली मुलाकात साल 2016 में हुई थी