सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने लिखी चिट्ठी

सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि डी. अंगमो ने सफदरजंग अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को पत्र लिखकर उन्हें दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग की है.

उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल ने मेडिकल जांच रिपोर्ट की कॉपी देने से इनकार कर दिया

और वांगचुक की निगरानी कर रहे नियमित डॉक्टरों को भी मिलने की अनुमति नहीं दी गई.

पत्र में कहा गया कि वांगचुक का पोटेशियम स्तर 4.3 से घटकर 2.9 हो गया है, जिससे परिवार की चिंता बढ़ गई है.

पत्र में कहा गया कि वांगचुक का पोटेशियम स्तर 4.3 से घटकर 2.9 हो गया है, जिससे परिवार की चिंता बढ़ गई है.

गीतांजलि डी. अंगमो ने आरोप लगाया कि उन्होंने अस्पताल प्रशासन से सोनम वांगचुक की मेडिकल जांच रिपोर्ट की डिजिटल और हार्ड कॉपी मांगी थी, लेकिन उन्हें उपलब्ध नहीं कराई गई.