Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी कब ? नोट करें डेट, इस दिन से चातुर्मास शुरू

आषाढ़ शुक्ल पक्ष की देवशयनी एकादशी 25 जुलाई 2026 को है. इस दिन से चातुर्मास शुरू हो जाएंगे.

ये व्रत बहुत मायने रखता है. इसके फल से व्यक्ति की अधूरी इच्छाएं भी पूरी हो सकती है.

एकादशी इसलिए भी खास है क्योंकि इस दिन से चातुर्मास लग जाते हैं और विष्णु जी 4 माह के लिए क्षीरसागर में निद्रा अवस्था में चले जाते हैं.

चातुर्मास में सभी मांगलिक कार्य बंद रहते हैं.

ऐसे में अगर आप भी गृह प्रवेश, विवाह, नया घर-वाहन, मुंडन, जनेऊ संस्कार करना चाहते हैं तो देवशयनी एकादशी से पहले ही निपटा लें.

आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 24 जुलाई 2026 को सुबह 9.12 पर शुरू होगी और अगले दिन 25 जुलाई 2026 को सुबह 11.34 पर समाप्त होगी.

उदयातिथि में एकादशी 25 जुलाई को मनाई जाएगी. पूजा मुहूर्त - सुबह 7.21 - सुबह 9.03

साड़ी में गजब ढाती हैं जाह्नवी कपूर, पेड्डी एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर अटक जाएगा आपका दिल