काम कर गई पीएम मोदी अपील? 90 दिन में 6% कम हुई गोल्ड की डिमांड
अप्रैल-जून तिमाही में भारत में सोने की डिमांड सालाना आधार पर 6 फीसदी घटकर 131.4 टन रह गई.
इसकी सबसे बड़ी वजह मौसम के कारण कम सेल, कस्टम ड्यूटी में बढ़ोतरी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोने की खरीदारी कम करने की अपील को माना जा रहा है.
– WGC रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल इसी अवधि में सोने की कुल डिमांड 139.7 टन थी.
– WGC ने मौजूदा साल सोने की डिमांड 650 से 750 टन के बीच रहने का अनुमान लगाया है.
भारत में कुल ज्वेलरी (आभूषण) की मांग 15 फीसदी घटकर 75.1 टन रह गई, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 88.8 टन थी.