एलन मस्क बने दुनिया के पहले खरबपति, जानें नेटवर्थ

एलन मस्क अब दुनिया के पहले खरबपति बन चुके हैं. आइए जानते हैं उनकी संपत्ति कितने देशों की जीडीपी से भी ज्यादा है.

मस्क की कंपनी में जबरदस्त बढ़ोतरी SpaceX के शेयर के प्रदर्शन की वजह से हुई.

कंपनी के शेयर में कथित तौर पर ट्रेडिंग के पहले दिन 11% का उछाल आया जिससे यह 150 डॉलर प्रति शेयर तक पहुंच गया और बाद में बढ़कर लगभग 167 डॉलर हो गया.

कंपनी की मार्केट वैल्यूएशन बढ़कर लगभग 2.18 ट्रिलियन डॉलर हो गई.

मस्क की अनुमानित नेट वर्थ लगभग 1.1 ट्रिलियन डॉलर है. यह पृथ्वी पर मौजूद ज्यादातर देशों की सालाना सकल घरेलू उत्पाद से भी ज्यादा है.

अभी दुनिया में सिर्फ 21 देश ऐसे हैं जिनकी सालाना अर्थव्यवस्था एक ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा है.

मस्क की निजी संपत्ति दुनिया भर के लगभग 174 देश के सालाना आर्थिक उत्पादन से भी ज्यादा है.