F15 Pilot Salary: F-15 के पायलट को कितनी सैलरी देता है अमेरिका?

अमेरिका ने ईरान में फंसे अपने F-15 विमान के पायलट को सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया है.

आइए जानते हैं F-15 उड़ाने वाले पायलट की सैलरी कितनी होती है.

एक अमेरिकी एयरफोर्स फाइटर पायलट सालाना $75000 से $2 लाख तक कमा सकता है.

यह सैलरी उसकी रैंक, अनुभव और इंसेंटिव पर निर्भर करती है. अमेरिकी एयरफोर्स में फाइटर पायलट कमीशन प्राप्त अधिकारी होते हैं.

उनकी मूल सैलरी रैंक के हिसाब से अलग-अलग होती है. ज्यादातर सक्रिय पायलट कैप्टन रैंक के अंतर्गत आते हैं.

उनकी सालाना सैलरी $66000 से $93000 के बीच होती है. जैसे-जैसे उन्हें अनुभव मिलता है और वह मेजर रैंक पर पहुंचते हैं, उनकी कमाई बढ़कर $75000 से $100000 के बीच हो जाती है.

लेफ्टिनेंट कर्नल और कर्नल जैसे वरिष्ठ अधिकारी काफी ज्यादा कमाते हैं. उनकी सैलरी सालाना $104000 से $150000 के बीच होती है.

Vastu Tips: बेडरूम में बिस्तर के सामने आईना क्यों है अशुभ?