Benefits of Weekly Fasting: हर दिन का व्रत, जानिए सप्ताह के सातों व्रत का महत्व और फल
सोमवार का व्रत भगवान शिव को समर्पित होता है. इस दिन व्रत रखने से मन की शांति मिलती है, विवाह संबंधी अड़चनें दूर होती हैं और संतान सुख की प्राप्ति होती है
मंगलवार हनुमान जी और मंगल ग्रह का दिन होता है. इस व्रत से रोग, शत्रु और कोर्ट-कचहरी की समस्याएं शांत होती हैं.
बुधवार का व्रतबुद्धि, व्यापार और वाणी में सुधार के लिए रखा जाता है. यह दिन गणपति और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने के लिए विशेष माना जाता है.
गुरुवार का व्रत गुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु को समर्पित होता है. इससे संतान, शिक्षा और आध्यात्मिक उन्नति में सहयोग मिलता है.
शुक्रवार का व्रतमाता लक्ष्मी और संतोषी माता की कृपा के लिए रखा जाता है, जिससे धन, सुख और सौभाग्य बढ़ता है.
शनिवार का व्रतशनि देव के लिए होता है. यह दिन कर्म के फल को अनुकूल बनाने और दुर्भाग्य को टालने के लिए उपयुक्त माना गया है.
रविवार का व्रतसूर्य देव की कृपा प्राप्त करने के लिए रखा जाता है. इससे सरकारी कार्यों में सफलता मिलती है, नेत्र रोगों से मुक्ति मिलती है और आत्मबल में वृद्धि होती है.
शिवलिंग पर लघु रुद्राभिषेक करें या महा रुद्राभिषेक, जानिए कौन-सा देता है अधिक फल