FIFA World Cup 2026: फुटबॉल में क्या होता है येलो और रेड कार्ड, कैसे हुई थी इनकी शुरुआत

फुटबॉल में येलो और रेड कार्ड एक जाना पहचाना सिंबल है.

येलो कार्ड एक ऑफिशियल चेतावनी है.  रेफरी खतरनाक टैकल, अनस्पोर्टिंग बिहेवियर, ऑफिशल्स के खिलाफ असहमति या फिर जानबूझकर समय बर्बाद करने जैसी चीजों के लिए येलो कार्ड दिखाते हैं

रेड कार्ड रेड कार्ड का मतलब होता है तुरंत आउट होना. रेड कार्ड मिलने वाले प्लेयर को तुरंत ही मैदान छोड़कर जाना पड़ता है 

अगर दो येलो कार्ड- अगर किसी भी प्लेयर को एक ही मैच के दौरान दो बार येलो कार्ड दिखा दिया जाता है इसका नतीजा अपने आप रेड कार्ड और आउट हो जाना होता है.

कार्ड की शुरुआत- फीफा ने येलो और रेड कार्ड इस वजह से शुरू किए ताकि एक यूनिवर्सल डिसिप्लिनरी सिस्टम बनाया जा सके. यह सिस्टम 1970 के फीफा वर्ल्ड कप में शुरू हुआ था.

ब्रिटिश रेफरी केन एस्टन ने लाल और पीली ट्रैफिक लाइट देखकर ही इस आईडिया को डेवलप किया था. 

Expensive Fruits: बरसात के दिनों में कौन-कौन से फल हो जाते हैं महंगे?